September 30, 2026 18:22:36
पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार, राजा वड़िंग की छुट्‌टी होगी, रात में कॉल आई; नए प्र

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार, राजा वड़िंग की छुट्‌टी होगी, रात में कॉल आई; नए प्रधान के लिए सिंगला-परगट फ्रंटरनर

Sep30,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता है। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से लेकर पंजाब तक हलचल तेज है। कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक पंजाब में पार्टी प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद ये बदलाव होगा। इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग हुई है। कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रधान पद से हटाया जा रहा है। इस बारे में रात को ही उन्हें दिल्ली से कॉल भी आ चुकी है। वड़िंग की जगह पर पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला या जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह को प्रधान बनाया जा सकता है। पायलट ने हाल ही में यूथ कांग्रेस और जिला प्रधानों से दिल्ली में मीटिंग कर इसका फीडबैक लिया था।

वड़िंग को हटाने के बाद कौन होगा नया प्रधान
कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक इस रेस में कई बड़े चेहरे हैं। अगर वड़िंग को हटाया जाता है और जट्‌टसिख कम्युनिटी पर ही कांग्रेस फोकस करती है तो फिर कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप बाजवा या MLA परगट सिंह नए प्रधान हो सकते हैं। अगर कांग्रेस हिंदू चेहरे की तरफ गई तो पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला को कुर्सी सौंपी जा सकती है। फिलहाल इसी की संभावना ज्यादा लग रही है। इनके अलावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, परगट सिंह, सुखजिंदर रंधावा, राणा गुरजीत भी इस दौड़ में बने हुए हैं।

राजा वड़िंग को हटाने की नौबत क्यों?
लुधियाना से सांसद व कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की अगुआई को लेकर पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विरोध पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई में किया गया। चन्नी व उनके गुट के नेता वड़िंग की अगुआई में काम नहीं कर रहे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में सचिन पायलट की अगुआई वाले धरने में चन्नी आए। इसके बाद लगा कि सब एक मंच पर आ गए, लेकिन इसके कुछ दिन बाद वड़िंग की अगुआई में चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन में चन्नी ने हिस्सा नहीं लिया। सांसद सुखजिंदर रंधावा इशारों में राजा वड़िंग को कंप्रोमाइज्ड लीडर बता चुके हैं।

Major-Changes-Likely-In-The-Punjab-Congress-Within-48-Hours-Raja-Warring-Set-To-Be-Replaced-Following-A-Late-Night-Call-Singla-And-Pargat-Emerge-As-Frontrunners-For-The-Post-Of-New-State-President



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं