October 2, 2026 11:54:16
लुधियाना में रायकोट के होटल में युवक ने किया सुसाइड:पंखे से फंदा लगाया, चेकआउट नहीं किया तो पता चला;

लुधियाना में रायकोट के होटल में युवक ने किया सुसाइड:पंखे से फंदा लगाया, चेकआउट नहीं किया तो पता चला; मोबाइल जांच के लिए भेजा

Aug17,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के रायकोट स्थित एक होटल में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब चेकआउट का समय होने के बावजूद युवक ने कमरा खाली नहीं किया। होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलने पर युवक फंदे से लटका मिला। स्टाफ ने होटल मालिक को सूचना दी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस आने के बाद दरवाजा खोला गया। युवक पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और युवक के परिजनों को सूचित किया। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक का आज पोस्टमार्टम हुआ है।

पुलिस को वहां से युवक का मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल का लॉक बंद था, जिसकी वजह से पुलिस को उसमें से कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस मोबाइल जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। युवक की पहचान लुधियाना के अच्चरवाल गांव निवासी करीब हरदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। युवक के मोबाइल फोन पर लॉक लगा हुआ है। पुलिस मोबाइल को जांच के लिए भेजेगी। जांच के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Young-Man-Commits-Suicide-At-A-Hotel-In-Raikot-Ludhiana-Hanged-Himself-From-The-Ceiling-Fan-Incident-Discovered-When-He-Failed-To-Check-Out-Mobile-Phone-Sent-For-Examination

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं