October 2, 2026 11:53:26
Ba की छात्रा ने सुसाइड किया:भाई के दुकान पर जाते ही घर में पंखे से फंदा लगाया, बुटीक भी चलाती थी

Ba की छात्रा ने सुसाइड किया:भाई के दुकान पर जाते ही घर में पंखे से फंदा लगाया, बुटीक भी चलाती थी

Aug17,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना |  बीए की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने घर में ही पंखे से फंदा लगाया। वह मास्टर तारा सिंह कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। छात्रा पढ़ाई के साथ घर पर ही बुटीक चलाती थी। घटना के समय उसका भाई अपनी दुकान पर गया हुआ था। परिवार ने बताया कि घर में किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके साथ उसके मोबाइल की भी जांच की गई। मृतक छात्रा की पहचान अंशिका के रूप में हुई है। थाना मेहरबान के जांच अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि मुंशी के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद PCR टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिवार ने फिलहाल किसी पर कोई शक नहीं जताया है और पुलिस कार्रवाई करवाने से भी इनकार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ba-Student-Commits-Suicide-She-Hanged-Herself-From-The-Ceiling-Fan-At-Home-As-Soon-As-Her-Brother-Left-For-His-Shop-She-Also-Ran-A-Boutique

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं