गणपति पंडाल से 35 हजार की गोलक चोरी, लोगों ने दबोचा, छितर परेड की
Sep24,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। फील्ड गंज इलाके में गणपति स्थापना स्थल से करीब 30-35 हजार रुपए से भरी गोलक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी करने वाले ने चुराए पैसों से चिट्टा खरीदा जो लोगों ने मौके पर बरामद किया। अब बड़ा सवाल इलाका पुलिस पर भी है कि इलाके में किसकी शह पर खुलकर चिट्टा बिक रहा है। थाना डिविजन नंबर-2 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विकास निवासी इस्लाम गंज के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता देव राज निवासी मकान नंबर 1082, कूचा नंबर-11, फील्ड गंज ने पुलिस को बताया कि वह हर साल गली नंबर-14, फील्ड गंज के सहयोग से गणपति स्थापना करवाते हैं। इस साल भी कूचा नंबर-14, फील्ड गंज की नुक्कड़ पर टेंट लगाकर गणपति स्थापना की गई थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, 23 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह गणपति स्थापना वाली जगह पर पूजा करने पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गणपति की मूर्ति के सामने रखी गोलक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। इसके बाद आसपास तलाश की गई। लोगों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें आरोपी गोलक उठाकर गलियों से फरार होता हुआ दिखाई दिया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, गोलक में करीब 30 से 35 हजार रुपए थे। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने चिट्टा खरीदने के लिए गोलक चोरी की थी। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की आगे जांच कर रही है।
Donation-Box-Worth-35000-Stolen-From-Ganpati-Pandal-Locals-Nabbed-The-Thief-And-Gave-Him-A-Sound-Thrashing