September 24, 2026 15:13:45
एनआरआई प्रॉपर्टी डीलर सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, वीडियो में बहनों और आईआरएस अफसर को बताया कसूरवार

एनआरआई प्रॉपर्टी डीलर सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, वीडियो में बहनों और आईआरएस अफसर को बताया कसूरवार

Sep24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के पखोवाल रोड पर होटल इमीरियल में सुसाइड करने वाले एनआरआई प्रॉपर्टी डीलर सतनाम सिंह (70) का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उन्होंने सुसाइड करने से पहले बनाया था, जिसमें चाचा की बेटियों और एक रसूखदार आईआरएस अफसर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सतनाम ने कहा कि उन पर झूठा केस दर्ज किया गया। इन्होंने मरने के लिए मजबूर किया। जमीन-मकान नाम करने का दबाव बनाया। इस बीच न्याय की मांग को लेकर परिवार ने सोशल मीडिया का रुख किया है। इंस्टाग्राम पर जस्टिस फॉर सतनाम सिंह नाम से एक पेज बनाया गया है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सराभा नगर के रहने वाले सतनाम सिंह ने सोमवार (21 सितंबर) को होटल इंपीरियल में जहर निगलकर सुसाइड कर लिया था। कमरे में सुसाइड नोट मिला था। परिवार ने शव का पोस्टमॉर्टम करान के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में रखवाया है।

चाचा ने गोद लिया, मकान नाम किया
वीडियो में सतनाम सिंह ने कहा कि मेरे चाचा की 5 बेटियां थीं, जिसके बाद उन्होंने मुझे अपना बेटा बना लिया था। 1990 में चाचा की मौत के बाद चाची 31 साल मेरे पास रहीं। मेरे परिवार ने उनकी बहुत सेवा की। कैंसर की लास्ट स्टेज पर वो 43-B मकान की वसीयत मेरे नाम कर गईं। चाची की बेटियों हरविंदर मोना भाटिया (सबसे बड़ी बेटी), राजविंदर मेधवान (दूसरे नंबर वाली बेटी) और मीनू पुरी (तीसरे नंबर वाली बेटी) ने IRS अफसर मोनिका भाटिया (मोना भाटिया की ननद) की पावर का इस्तेमाल कर मुझ पर और वसीयत के गवाहों पर धोखाधड़ी की झूठी FIR दर्ज करा दी।
जमीन और मकान की डिमांड
FIR कैंसिल कराने के बदले 5 किले जमीन और मकान नंबर 43-B और 44-B अपने नाम कराने की मांग की। धमकी दी कि बात नहीं मानी तो मेरे दोनों बेटों (समरदीप सिंह और सरताज) का नाम भी FIR में डाल देंगे। IRS अफसर मोनिका भाटिया का पुलिस पर बहुत प्रेशर है। उन्होंने धमकी दी कि सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं होने देंगे। मेरे बेटे सरताज को कॉम्प्रोमाइज डीड का ड्राफ्ट भेजा गया। इसमें मेरी, मेरी पत्नी, पोते-पोती की जमीन और फार्म हाउस समेत सब कुछ उनके नाम करने को कहा गया। ढाई महीने से रूपेश पुरी (मीनू पुरी का पति) और नीरज (रूपेश का दोस्त) के जरिए मुझे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। मैं कई दिनों से सो नहीं सका था। इन सबने मुझे इतना टॉर्चर किया कि मैं मरने पर मजबूर हो गया।

Major-Revelation-In-Nri-Property-Dealer-Suicide-Case-Sisters-And-Irs-Officer-Named-As-Responsible-In-Video



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं