September 24, 2026 16:24:59
पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी रेड खत्म, करीब 48 घंटे चली; मोहाली के गमाडा हेडक्वार्टर से 5-6 गाड़ियों में निकल

पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी रेड खत्म, करीब 48 घंटे चली; मोहाली के गमाडा हेडक्वार्टर से 5-6 गाड़ियों में निकली टीमें, कई डॉक्यूमेंट्स साथ ले गईं

Sep24,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के पंजाब और चंडीगढ़ दफ्तरों में करीब 48 घंटे बाद ईडी की रेड खत्म हो गई है। टीमें 5 से 6 गाड़ियों में सवार होकर मोहाली स्थित गमाडा के हेडक्वार्टर से निकल गईं। टीमें अपने साथ कई कागजात ले गई है। हालांकि, इस रेड में अब तक टीम को क्या-क्या मिला, उसके बारे में ईडी अफसरों की ओर से अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, एजेंसी के सूत्र बताते हैं कि पंजाब के एक IAS अधिकारी के घर से करीब ढाई करोड़ कैश, सवा किलो सोना-चांदी और जमीन के कुछ दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच जारी है। ईडी ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर छापा मारा था। तब से टीम की कार्रवाई जारी थी। ईडी ने बुधवार को मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे के घर लुधियाना में भी रेड की थी। इसके अलावा, रात को टीम दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन के चंडीगढ़ स्थित घर भी पहुंची। इसके बाद देर रात पंजाब सरकार हाईकोर्ट चली गई है। सरकार ने हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी की छापेमारी की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया है। वारंट ऑफिसर को मौके पर जाकर छापेमारी की स्थिति देखने और इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। वारंट ऑफिसर किसी भी समय छापेमारी वाली जगह पर जाकर निरीक्षण कर सकता है। उसे गुरुवार को ही मामले की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंपनी होगी।
मोहाली दफ्तर के 3 मंजिल सील किए
ईडी ने मंगलवार सुबह मोहाली स्थित गमाडा के फेज-8 में मुख्यालय में कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद से ईडी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान व अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ईडी अधिकारियों ने सरकारी रिकॉर्ड खंगालने के साथ गमाडा के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। मोहाली दफ्तर के 3 मंजिलों को सील कर रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके अलावा IAS अधिकारी राजीव गुप्ता की सेक्टर-19 स्थित कोठी में टीम पहुंची थी। इसी जांच के दौरान बुधवार को पंजाब के शहरी आवास एवं विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह सैनी उर्फ प्रिंस के लुधियाना के साहनेवाल स्थित घर पर भी ईडी ने तलाशी ली। रिपोर्टों के अनुसार, वहां कार्रवाई दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुई और देर तक जारी रही। इसके बाद आज सुबह उसका कार्रवाई खत्म हुई।

Ed-Raids-In-Punjab-And-Chandigarh-Have-Concluded-After-Lasting-Nearly-48-Hours-Teams-Left-The-Gmada-Headquarters-In-Mohali-In-5-6-Vehicles-Taking-Several-Documents-With-Them



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं