September 24, 2026 05:08:01
पत्नी और भतीजे में बने नाजायज संबंध, पति ने शराब के नशे में कर दी हत्या

पत्नी और भतीजे में बने नाजायज संबंध, पति ने शराब के नशे में कर दी हत्या

पत्नी का कत्ल करने के बाद उसके साथ सो कर काटी रात

Mar17,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पक्खोवाल रोड स्थित आम विहार इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के भतीजे के साथ नाजायज संबंधों के चलते हत्या कर दी। सुबह जब पड़ोसियों ने खून से लथपथ पत्नी तारा देवी (35) को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी विजय प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। -पूरी प्लानिंग के साथ किया मर्डर एडीसीपी जसकरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि तारा देवी का पति विजय प्रकाश लेबर का काम करता है। उनकी एक 13 साल की बेटी है। कुछ दिन पहले विजय ने तारा को उसके भतीजे दीपक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दिया था, जिसके बाद से विजय का खून खौल रहा था। रविवार को उसने प्लानिंग के तहत अपनी बेटी को उसकी सहेली के घर रात रहने के लिए भेज दिया। उसके बाद उसने दीपक को घर शराब पीने के लिए बुलाया। रात को शराब पीते हुए उसकी दीपक और पत्नी के साथ उनके संबंधों को लेकर बहस हो गई। फिर उसने दीपक को पीटना शुरू कर दिया, तब वो जान बचाकर वहां से भाग निकला। जिसके बाद विजय तारा को पीटने लगा, तभी उसने तवा उठाया और तारा के सिर में मार दिया और वो बेहोश होकर गिर गई। विजय ने शराब पी और फिर उसी के साथ सो गया। सुबह जब उठा तो देखा कि तारा मर चुकी थी। जिसके बाद वो वहां से भाग निकला। तभी विजय के पड़ोसी घर आए तो देखा कि तारा की मौत हो गई थी। जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी फरार है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Husband Killed His Wife In Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं