September 24, 2026 05:07:38
गोबिंद ज्वेलर्स से 1 किलो सोने की डकैती मामले में बड़ा खुलासा, पार्टनर के बेटे ने ही दिया था डकैती क

गोबिंद ज्वेलर्स से 1 किलो सोने की डकैती मामले में बड़ा खुलासा, पार्टनर के बेटे ने ही दिया था डकैती को अंजाम

Mar21,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। बीती 4 मार्च को गिल रोड से गोविंद ज्वेलर्स से 1 किलो सोने की डकैती मामले में पुलिस ने आज बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि गोविंद ज्वेलर्स के मालिक दविंदर सिंह के पार्टनर जगबीर सिंह के बेटे कमलप्रीत सिंह ने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और वहीं इस पूरी डकैती का मास्टरमाइंड था पुलिस ने इस मामले में पहले लोहारा निवासी सुमित संधू को गिरफ्तार किया था और उससे 203 ग्राम सोना व एक देसी कट्टा बरामद किया था। आज इस मामले में डीसीपी डिटेक्टिव सिमरत पाल सिंह ढींडसा ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि आरोपी सुमित संधू से की गई कड़ी पूछताछ के बाद किए गए खुलासे के बाद इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड कमलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का करीब 1050 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी बरामद कर ली गई है। ढींडसा ने बताया कि कमलप्रीत सिंह ज्वेलरी शॉप के मालिक दविंदर सिंह के पार्टनर जगबीर सिंह का बेटा था और इसलिए उसे दुकान में पड़े सोने और चांदी की पूरी जानकारी थी। इस मामले में पुलिस ने दुगरी एलआईजी फ्लैट निवासी कमलप्रीत सिंह के अलावा धाधरा निवासी राहुल कंग को गिरफ्तार किया है । इसके अलावा इस चोरी के सोने पिघलने के मामले में राजेश कुमार उर्फ रवि उर्फ काला को गिरफ्तार किया है।

Gill Road Govind Jewellers Robbery

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं