लुधियाना। मंगलवार डेहलों में वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने के कारण एक्टिवा सवार एक अध्यापिका जसपिंदर कौर की मौत हो गई। कोहरे की वजह से वाहन का पता नहीं चला। महिला टीचर स्कूटी के साथ गिर गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह घर से करीब 35 किलोमीटर दूर गांव राजपुरा के महिला सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अध्यापिका थी। जसपिंदर कौर मंगलवार को अपने घर दुगरी भाई हिम्मत सिंह नगर से एक्टिवा पर रोजाना की तरह स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में टिब्बा चौक डेहलों के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे फेट मार दी। महिला को बचाव का मौका नहीं मिला। थाना डेहलों की पुलिस ने पर्चा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाल रही है।
School Teacher Riding Activa Was Hit By The Driver Died