September 24, 2026 00:19:08
ओवर स्पीड बस असंतुलित होकर पोल से टकराई, चार यात्री जख्मी

ओवर स्पीड बस असंतुलित होकर पोल से टकराई, चार यात्री जख्मी

Dec22,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गिल रोड फ्लाईओवर पर एक बस दुर्गघटनाग्रस्त हो गई। बस की रफ्तार अधिक थी, इस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर बने पोल से जा टकराई। इस हादसे में 4 यात्री लोग घायल हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे से सड़क पर जाम लग गया। मौके पर थाना शिमलापुरी की पुलिस ने पहुंचकर ट्रैफिक जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार बस वीरवार सुबह बस स्टैंड से सवारियां लेकर चंडीगढ़ वापस जा रही थी। बस जैसे ही पोल से टकराई तो बस का पहिया निकल गया। यात्रियों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने मदद की और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। कुछ एक को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। ज्यादा सवारियां बस में नहीं थी। ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें लगी हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी की गिल चौक फ्लाईओवर पर बस डिवाइडर से जा टकराई है, जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस को रोड के बीच खड़ी देख वहां से हटा दिया है।

Over Speed Bus Collided With Pole Four Passengers Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं