लुधियाना। खन्ना के ललहेड़ी रोड पर नेशनल हाइवे पर कुछ बदमाशों ने कार सवार मां-बेटे को रोक लिया। जिसके बाद उन पर साइड़ मारने का आरोप लगा हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने साथियों को भी मौके पर बुलाकर मारपीट की।जिसके बाद युवक की स्कोडा कार की भी तोड़फोड़ की। यह वारदात सरेआम लोगों के सामने सड़क पर की गई है। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। थाना खन्ना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित युवक अरमानजोत की शिकायत लेकर जांच शुरु कर दीहै। जानकारी देते हुए अरमानजोत ने बताया कि वह अपनी मां के साथ ललहेड़ी से बिलगा गांव वापस जा रहा था। तभी ललहेड़ी चौक पर उनकी कार के आगे दो बाइक सवार युवक जा रहे थे। उन युवकों ने कार के आगे खुद ही बाइक गिरा दी और उससे गुंडागर्दी करते हुए पैसों की डिमांड करने लगे। अरमानजोत ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। हथियारबंद युवकों ने तलवारों, रॉडों आदि से स्कोडा कार बुरी तरह तोड़ दी और धमकियां देते हुए फरार हो गए।
Miscreants Openly Hooliganism In Khanna Stopped Mother Son In The Middle Of The Road Attacked Also Vandalized The Car