लुधियाना। हरगोबिंद नगर में दुकान से सामान लेकर घर जा रही बुजुर्ग महिला के कानों से दो झपटमारों ने बालियां तोड़ ली। जिसके बाद मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि बदमाश जाते हुए महिला को चैलेंज करके गए कि अब उन्हें बालियां कभी भी वापिस नहीं मिलेंगी। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने हरगोबिंद नगर की चरणजीत कौर की शिकायत पर पर्चा दर्ज किया है। चरणजीत कौर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर से दुकान पर सामान लेने गई। जब सामान लेकर घर वापिस जा रही थी तो पीछे से बदमाश आया। उसने चरणजीत की आंख पर हाथ रख लिया। चरणजीत कौर को पहले लगा कि उसका बेटा उससे मजाक कर रहा है। जैसे ही बदमाशों ने बालियां झपटी तो वह चिल्लाई। महिला ने बदमाशों का पीछे करने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन गली में कोई मौजूद नहीं था। जिस कारण बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी में दिखे बदमाश पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फूटेज खंगालने शुरू कर दिए है। आरोपी गणेश नगर की तरफ भागे है। गणेश नगर मेन रोड़ से होते हुए वह जनकपुरी गली नंबर 5 नजदीक कैमरों में दिखे हैं। पुलिस बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने में जुट चुकी है। पुलिस अनुसार जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
Snatched Earrings By Placing Hands On Womans Eyes Miscreants Said They Will Never Get Back Now