लुधियाना। टिब्बा इलाके में धुंध का फायदा उठाकर चोर सैनिटरी की दुकान पर ताले तोड़कर सैनेटरी और बिजली का सामान चुराकर ले गए। अगली सुबह दुकान मालिक आया तो उसे वारदात का पता चला। मालिक अनुसार चोरों ने हजारों रुपए का सामान और 25 हजार की नकदी भी चुरा ली। थाना टिब्बा की पुलिस ने हतीश गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरु कर दी है। हतीश ने बताया कि उनकी उद सरप्राइज नाम से उनकी सैनिटरी व बिजली के सामान की दुकान है। वह रात को दुकानबंद करके घर चला गया। अगली सुबह दुकान खोलने आए तो उन्होंने देखा कि शटर के ताले टूटे पड़े थे। दुकान में सैनिटरी का सामान, बिजली का सामान चोरी हो चुका था। रैक खाली पड़े थे। इस बीच जब उन्होंने गल्ला देखा वो भी खाली थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस वारदात के बाद समस्त दुकानदारों में डर का माहौल हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। पुलिस को दुकान के कैमरे में चोरों की फुटेज मिली है। जिसमें चोर वारदात करते दिखाई दे रहे है।
Taking Advantage Of The Fog Thieves Broke The Locks Of The Shop And Stole Sanitary And Electrical Items And Cash