September 24, 2026 00:20:56
कार में आए चोर, दो गाड़ियों के टायर चुरा ईटों के सहारे खड़ी कर हुए फरार

कार में आए चोर, दो गाड़ियों के टायर चुरा ईटों के सहारे खड़ी कर हुए फरार

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Dec24,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगजीत नगर में चोरों ने इनोवा और बलेनो कार के टायर चोरी कर लिए और गाड़ियों को ईंटों के सहारे खड़ा करके फरार हो गए। चोर वारदात के लिए खुद स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचे थे। घटना का उस समय पता चला जब कार के मालिक सुबह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। थाना सदर की पुलिस ने मनमीत सिंह और पवन की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिसमें चोर स्विफ्ट कार में आते दिखाई दिए। दो आरोपी कार में बैठे रहे, जबकि एक व्यक्ति ने बाहर आकर गाड़ियों से टायर उतारे। चोर जिस गाड़ी में चोरी करने आए उस थे, उन्होंने अपनी कार की फ्रंट लाइट हाई बीम पर रखी थी ताकि सीसीटीवी में उनका नंबर न दिखाई दे। चोर ने चंद मिनटों में दोनों गाड़ियों से टायर चुराए और ईंटों के सहारे खड़ा कर फरार हो गए। कॉलोनी के गेट लगने होने पर लिया था घर पीड़ित मनमीत और पवन ने कहा कि उन्होंने करीब 2 साल पहले कॉलोनी में गेट लगे होने के चलते घर लिया था। क्योंकि यहां चोरी की वारदातें भी कम होती होंगी। जबकि यहां सबसे ज्यादा वारदातें हो रही है। इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकी है। जबकि कॉलोनी में तीन चौकीदार मौजूद है।

Thieves Came In The Car Stole The Tires Of Two Vehicles And Escaped With The Help Of Bricks

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं