लुधियाना। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर तस्करी करने वाले दो बड़े नशा स्मगलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आठ किलो हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी इंटरनेशनल कीमत 48 करोड़ रुपए बताई जा रही है। थाना एसटीएफ की पुलिस ने पहचान घरिंडा निवासी अनमोल सिंह और डल्लेके लोपोके निवासी हीरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सब इंस्पेक्टर मक्खन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यह दोनों पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की खेप को लेने जा रहे हैं। जिसके बाद प्लानिंग करके दोनों को ट्रेस कर चोगावां रोड गांव रणिके के पास भैरोवाल से गिरफ्तार किया गया। 10 साल से कर रहे तस्करी एसीपी दविंदर चौधरी ने बताया कि आरोपी पाक से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाते थे। आरोपी हीरा के वहीं पर खेत है। जिसके चलते वे खेतों में खेप गिरवा लेता था। जिसके बाद उसे उठाकर अनमोल के साथ मिलकर तस्करी करता था। हीरा खुत खेतीबाड़ी करता है और पिछले 10 साल से स्मगलिंग कर रहा है। जबकि अनमोल दो साल से यह धंधा कर रहा है। वह अटारी बॉर्डर पर पानी बेचने का काम करता है।
Two Smugglers Who Imported Heroin From Pakistan Through Drone Arrested Along With Heroin Worth 48 Crores