लुधियाना। दुगरी फेस 3 की महिला और उसके पति ने मोहल्ले के एक व्यक्ति खिलाफ सीपी को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि मोहल्ले का ही व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से कुत्तों पर अत्याचार कर चुका है। कुत्तों पर फायरिंग तक इस व्यक्ति ने कर दी। महिला नीरज चंदेल ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। महिला नीरज चंदेल ने कहा कि मोहल्ले में कोई भी इस व्यक्ति के खिलाफ आवाज नहीं उठाता। लोग इससे डरते है। बेजुबानों पर इस तरह का अत्याचार होना गलत है। ठंड से बचाव करने के लिए बेजुबानों को शैल्टर बनाकर दिए है ताकि वह ठंड से बच सके लेकिन इस व्यक्ति ने जानवरों के रहने वाले छोटे-छोटे ईंटों के बने शैल्टर तक तोड़ दिए। कई बार इस व्यक्ति ने सोए हुए कुत्तों पर गाड़ी तक चढ़ाने की कोशिश की है। एसीपी वैभव सहगल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। नीरज चंदेल ने कहा कि थाना में वह शिकायत देने गई।लेकिन ऐक्शन नहीं हुआ। जिसके बाद सीपी को शिकायत दी।
Complaint Given To Cp For Beating Dogs And Shooting At Them