September 24, 2026 00:20:56
पेट्रोल पंप मालिक को आत्महत्या को मजबूर करने पर भाई गिरफ्तार, बेटा फरार

पेट्रोल पंप मालिक को आत्महत्या को मजबूर करने पर भाई गिरफ्तार, बेटा फरार

Dec26,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिविल लाइंस स्थित केवीएम स्कूल के सामने पड़ते पैट्रोल पंप के मालिक भाईयों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में 13 दिन पहले बड़े भाई सतनाम सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका बेटा अभी फरार है। पुलिस ने गुरनाम सिंह को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं पुलिस गुरनाम के बेटे की तलाश में रेड कर रही है। गौर हो कि पहले दोनों भाई इकटठे थे। लेकिन करीब दो साल पहले दोनों भाईयों ने अपनी बिजनेस व रिहायश अलग कर ली थी। जिसके बाद गुरनाम सिंह केवीएम के सामने वाले पैट्रोल पंप में और सतनाम सिंह सता बहादुर के तरफ पड़ते पैट्रोल पंप देखते थे। लेकिन सूत्र बताते हैं कि दोनों भाईयों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सतनाम सिंह कईं साल पहले भी बेहद चर्चा में रह चुके हैं। इस झगडे़ में बड़े भाई सतनाम सिंह सता की ओर से जहरीला पदार्थ निगल लिया गया था। उनकी डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके चलते थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Brother Arrested For Forcing Petrol Pump Owner To Commit Suicide Son Absconding

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं