September 24, 2026 01:13:44
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए लॉरेंस के दोस्त को तिहाड़ जेल से लाएगी लुधियाना पुलिस

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए लॉरेंस के दोस्त को तिहाड़ जेल से लाएगी लुधियाना पुलिस

Jan2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाबी मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस के दोस्त ए कैटेगरी के गैंगस्टर एसके खरोड़ को दिल्ली जेल से जल्द लुधियाना लाया जाएगा। गैंगस्टर खरोड़ से पुलिस पूछताछ करेगी। क्योंकि उसने लुधियाना में अमन जेठी नामक युवक को पिस्टल सप्लाई किया था। वह उसने आगे किसे सप्लाई किया, इसके बारे में भी पता किया जाएगा। इस मामले में गांव भादसो के 10वीं कक्षा के छात्र जसकरण को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जसकरण ने भी बलदेव चौधरी और दो अन्यों को पिस्टल सप्लाई किए गए थे। बता दें अमन जेठी को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है। मूसेवाला कत्लकांड में बठिंडा फॉर्च्यूनर कार में हथियार सप्लाई करने के मामले में महानगर से पकड़े ट्रांसपोर्टर बलदेव चौधरी से खुलासा हुआ था कि एसके खरोड़ लॉरेंस का करीबी है। उसी ने महानगर में अमन जेठी को पिस्टल दिया ह, जो किसी व्यक्ति को आगे सप्लाई किया गया है। गैंगस्टर खरोड़ से लुधियाना पुलिस पूछताछ करेगी कि उसने किस व्यक्ति को पिस्टल दिया और उसका महानगर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले किन-किन लोगों के साथ लिंक है। खरोड़ के साथी से हो चुकी पूछताछ गैंगस्टर खरोड़ और लॉरेंस के करीबी जतिंद्रपाल शेरगिल से भी लुधियाना पुलिस करीब 4 महीने पहले पूछताछ कर चुकी है। गैंगस्टर जतिंद्रपाल शेरगिल को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस लाई थी। शेरगिल पर 31 जुलाई को थाना जमालपुर में छीना झपटी करने वाले युवक को अवैध हथियार 315 बोर का पिस्टल सप्लाई करने का आरोप लगा था। बता दें 3 महीने पहले भी खरोड़ को तिहाड़ जेल से लाकर लॉरेंस के सामने पूछताछ हुई थी। सरपंच पर चलाई थी गोलियां गैंगस्टर खरोड़ा पर पटियाला के गांव सनौर के सरपंच तारा दत्त पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के आरोप हैं। सरपंच तारा दत्त को मारने के मामले में पुलिस ने एसके खरोड़, जतिंदर शेरगिल, मनी वालिया, अब्बू और जसप्रीत पर मामला दर्ज किया था। इस हत्याकांड के बाद गैंगस्टर खरोड़ को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

Ludhiana Police To Bring Lawrences Friend From Tihar Jail For Questioning In Sidhu Moosewala Murder Case

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं