September 24, 2026 01:13:23
ऑटो ड्राइवर के दस्तावेज न दिखाने पर ट्रैफिक एएसआई ने मारे मुक्के, पीड़ित बोला ऑटो यूनियन के साथ ट्रैफ

ऑटो ड्राइवर के दस्तावेज न दिखाने पर ट्रैफिक एएसआई ने मारे मुक्के, पीड़ित बोला ऑटो यूनियन के साथ ट्रैफिक की है सेटिंग

Jan4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बस स्टैंड के बाहर एक ऑटो चालक द्वारा दस्तावेज न दिखाने पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने उस के मुंह पर मुक्के मारे। इस मामले की एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें ट्रैफिक मुलाजिम साफ मारते दिख रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार हैं। लेकिन इस तरह की सेवा की जा रही है। हालांकि जब मामले संबंधी एएसआई से पूछा तो वह अपना पल्ला झाड़ते नजर आया। अब देखना यह होगा कि आखिर उच्च अधिकारी अपने विभाग के मुलाजिमों पर एक्शन लेते है या नहीं। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर अपने ऑटो को सवारी बैठाने के लिए रॉन्ग साइड ले जा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक मुलाजिम ने उसे रोका और दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। ऑटो का ड्राइवर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा। गुस्साए एएसआई पवन कुमार ने ऑटो चालक के मुंह पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। ट्रैफिक मुलाजिमों को ऑटो यूनियन वाले सेटिंग कर देते है पैसे ऑटो ड्राइवर पंकज कुमार ने आरोप लगाया कि ऑटो यूनियन के सदस्यों की ट्रैफिक मुलाजिमों के साथ सेटिंग होती है। वह उन्हें पैसे देते है। इसी के चलते बाहरी ऑटो यूनियन के इलाके में नहीं जा पाते। अगर जाए तो मुलाजिम उनका चालान कर देते है। इसी के चलते उसे भी रोका गया। पंकज ने आरोप लगाया कि वह यूनियन के साथ नहीं है, तो उसके साथ धक्केशाही की गई। वहीं एएसआई पवन का कहना है कि ऑटो चालक दस्तावेज नहीं दिखा रहा था, इसलिए उसे गुस्सा आ गया।

Traffic Asi Punched For Not Showing Documents Of Auto Driver Victim Said Traffic Has Been Set Up With Auto Union



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं