लुधियाना। साहनेवाल में पड़ती एक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट के दौरान बुधवार देर रात भट्ठी से गर्म लोहा अचानक 8 से 10 वर्करों पर जा गिरा। जिस कारण वर्कर बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चार की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती किया गया। जबकि बाकियों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। जबकि कुछ को प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल किया गया है। गंभीर रुप से झुलसे वर्कर विशाल, अशोक, संजय शाह, नसरूला अंसारी है। वर्कर संजय ने बताया कि झुलसे अशोक और विशाल की हालत ज्यादा गंभीर है। अशोक से तो बोला तक नहीं जा रहा। झुलसे लोगों के पारिवारिक सदस्यों को भी सूचित कर दिया है। इलाका पुलिस को भी सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस झुलसे वर्करों के बयान ले रही है। यदि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही सामने आई तो एक्शन लिया जाएगा। फैक्ट्री में काम कर रहे संजय शाह ने बताया कि गर्म लोहा जब भट्ठी से उछल कर पड़ा तो आस-पास एकदम अंधेरा छा गया। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अंधेरा होने की वजह से उन लोगों ने चीख पुकार शुरू की।
Hot Iron Fell On Workers Working In Iron Factory Condition Of Four Critical