September 24, 2026 01:12:12
एएसआई पर महिला ने लगाए रेप के आरोप, कहा गर्भपात कराया, फिर साथी मुलाजिम से रेप करने का डाला दबाव

एएसआई पर महिला ने लगाए रेप के आरोप, कहा गर्भपात कराया, फिर साथी मुलाजिम से रेप करने का डाला दबाव

Jan6,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की एक महिला ने एक एएसआई पर रेप करने के आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि मुलाजिम ने पहले रेप किया और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवा दिया। फिर अपने साथी मुलाजिम से संबंध बनाने को दबाव डाला। जब मना किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी दी। महिला ने उच्च अधिकारियों को मामले की शिकायत दी है। थाना सदर पुलिस ने एएसआई सुखविंदर सिंह पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह संगरूर के फौजेवाल का रहने वाला है। वह अभी मलेरकोटला में तैनात है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति लंबी बीमारी से पीड़ित है। आर्थिक तंगी का सामना उसे करना पड़ रहा था। लुधियाना बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात एएसआई सुखविंदर सिंह से हुई थी। वह किसी काम से लुधियाना आया था। आरोपी ने उससे दोस्ती की और फिर उससे और उसके परिवार से नजदीकियां बनानी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में वह छह महीने की गर्भवती हो गई थी। एएसआई ने गर्भपात करवा दिया।

Woman Accuses Asi Of Rape Says Abortion Then Pressured Fellow Employee To Rape

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं