जगराओं। जगराओं में गांव बारदेके में तीन दिन पहले हुए इलेक्ट्रिशन जमींदार परमजीत सिंह की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अनुसार परमजीत की हत्या की साजिश कपूरथला जेल में रची गई थी। पुलिस को इसका शक है। जेल से कुख्यात गैंगस्टर मंदीप ध्रुव दौधर को देहात पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जगराओं लाई है। ध्रुव दौधर को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने गैंगस्टर का तीन दिन का पुलिस को रिमांड दे दिया है। वहीं इस कत्लकांड में पुलिस ने गैंगस्टर दौधर सहित 9 लोगों को नामजद किया है। पुलिस को शक है कि गैंगस्टर ने ही शूटरों को परमजीत के घर भेजा है। बता दें दौधर कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला का करीबी है। इस कारण पुलिस को शक है कि अर्श के कहने पर आरोपी ने इस कत्लकांड की योजना बनाई होगी। आरोपी को कोर्ट में पेश करते वक्त सुरक्षा कड़ी की गई। कपड़े बदलकर दूसरे वाहन से भागे शूटर पुलिस ने मोगा के फोकल पॉइंट से हत्या में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया। कार से पुलिस को कुछ कपड़े भी मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि शूटरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार में कपड़े बदले होंगे और वह किसी अन्य वाहन की मदद से फरार हुए। पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़ मामले को हल करने में जुटी है। पुलिस की और से गांव मेनिया के सुखदेव सिंह, उनके बेटे लवप्रीत सिंह, बेटी किरणप्रीत कौर, पत्नी लवजिंदर कौर, गांव चकर के नवजोत सिंह, गांव रामगढ़ भुल्लर के लवप्रीत सिंह और गांव डाला के चरनजीत सिंह पर मामला दर्ज किया है। सुखदेव सिंह दिलप्रीत सिंह का पिता है। दिलप्रीत ने परमजीत के परिवार के सदस्यों के कारण 2022 में आत्महत्या कर ली थी।
Conspiracy To Kill Jamidar Was Hatched In Kapurthala Jail Fear Of Old Enmity