September 24, 2026 01:13:26
पाकिस्तान से आए हथियारों से की गई जमींदार की हत्या, ड्रोन से असलह आने की आशंका

पाकिस्तान से आए हथियारों से की गई जमींदार की हत्या, ड्रोन से असलह आने की आशंका

सीसीटीवी कैमरे में दिखे हत्यारे

Jan8,2023 | Enews Team | Ludhiana

जगराओं। जगराओं में घर में घुसकर जमींदार व इलेक्ट्रिशियन परमजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नया खुलासा हुआ है। वारदात में जो हथियार इस्तेमाल किए गए वे पाकिस्तान के बताए जा रहे है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई हुई और फिर वारदात की गई। क्योंकि पुलिस को घटनास्थल पर तीन गोलियों के खोल मिले थे। जिस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा है। जबकि एक गोली भारत में बनी है। शक है कि सरहद पार से हथियारों और गोला बारूद की तस्करी हुई है, जिसके बाद ही गोला बारूद और हथियार इस कत्लकांड में इस्तेमाल हुए है। जो गोलियां वारदात में चलीं वह 9 एमएम की थी। परमजीत की हत्या में इस्तेमाल हथियार मध्य प्रदेश में बने होने की आशंका है। हालांकि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर पुलिस का सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार के मालिक की भी पहचान कर ली है, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान अभी छुपा रखी है। अवैध हथियार रखने के मामले में कार मालिक पहले से ही मुकदमे का सामना कर रहा है। बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ड्रोन से हथियार मंगवाने की आशंका कनाडा स्थित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डाला उर्फ अर्श डाला, जो मुख्य अपराधियों में से एक है, पहले से ही पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी मामलों में नामजद है। पुलिस को संदेह था कि डाला ने अपने सीमा पार संपर्कों से हत्या के लिए हथियारों को ड्रोन से न मंगवाया हो। परमजीत सिंह की हत्या के एक दिन बाद डाला ने मृत गैंगस्टर जसप्रीत सिंह जस्सी के फेसबुक अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Jimidar Murdered With Weapons From Pakistan Fear Of Getting Weapons From Drone

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं