September 24, 2026 01:13:23
झुग्गी में लगी आग, सो रहे छह बच्चे झुलसे, हालत नाजुक

झुग्गी में लगी आग, सो रहे छह बच्चे झुलसे, हालत नाजुक

Jan9,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गांव मंडियानी में देर रात एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। जिस कारण झुग्गी में मौजूद 6 बच्चे झुलस गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि परिवार खाना खाकर सोया ही था कि अचानक झुग्गी में आग फैल गई। बच्चों को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालत नाजुक देख झुलसे हुए बच्चों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 में रेफर कर दिया गया है। झुलसे बच्चों की पहचान मोहन, अमन, राधिका, कोमल, प्रवीण और शुक्ला के रूप में हुई। झुलसे बच्चों की मां सुनीता ने बताया कि देर रात झुग्गी में अचानक आग लग गई। पूरा परिवार खाना खा कर सोया था। उसका पति बुड्‌डन राम काम से अभी वापस नहीं आया था। वह उसके घर आने की इंतजार कर रही थी। इस बीच झुग्गी को आग लग गई। आग लगने पर उसने शोर मचाया। इस पर इलाके के लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाई। फिर भी काफी हद तक बच्चे झुलस चुके थे। परिवार को संदेह है कि किसी शरारती व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं इलाका पुलिस को देर तक सूचना नहीं मिली थी।

Slum Fire Six Sleeping Children Scorched Condition Critical

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं