September 24, 2026 01:13:36
बंदी ने जेल प्रशासन पर नशा बेचने व मारपीट के लगाए आरोप

बंदी ने जेल प्रशासन पर नशा बेचने व मारपीट के लगाए आरोप

Jan9,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सेंट्रल जेल में बंद एक बंदी ने ने जेल प्रशासन के अधिकारियों पर मारपीट करने और जेल में नशा बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि बंदी ने जेल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। जिसके जवाब में कर्मचारियों ने उसकी पिटाई की है। बंदी का नाम अजय काकू है। वह पहले बठिंडा जेल में बंद था। अजय काकू ने जेल प्रशासन के दो अधिकारियों पर नशा बेचने के भी आरोप लगाए हैं। लेकिन प्रशासन ने इन आरोपों को नकारा। अजय खुद नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। उसे रविवार देर रात लुधियाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने लाया गया। बंदी काकू ने आरोप लगाया कि उसे करीब आधा घंटा कर्मचारियों ने ठंडे पानी में नहलाया भी है। बताया जा रहा है कि जेल में शनिवार की रात दो कैदियों के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार को जब कुछ सुरक्षाकर्मियों ने इस बारे में पूछताछ की तो अजय ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की। जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और उसे नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। मामले की जांच की जा रही है। बेटे पर जानबुझकर दर्ज किए झूठे केस काकू की मां ने कहा कि 2016 में उसके बेटे ने किसी पर मारपीट का केस डाला था। इसके बाद उसके बेटे पर कई केस झूठे मारपीट और नशा तस्करी के पुलिस ने डाल दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि उसके बेटे को इंसाफ दिलवाया जाए।

The Prisoner Accused The Jail Administration Of Selling Drugs And Assault

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं