September 23, 2026 02:13:57
पंजाब में 2 टारगेट कीलिंग करने आए आतंकी लंडा के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का एक्शन, पंजाब प

पंजाब में 2 टारगेट कीलिंग करने आए आतंकी लंडा के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का एक्शन, पंजाब पुलिस को पता ही नहीं

पकड़ा गया गैंगस्टर कंवलजीत चीना

Jan21,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में गैंगस्टर लखबीर लंडा के दो साथियों को दिल्ली पुलिस ने रेड कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल जख्मी हो गया। जबकि पंजाब पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। अन्य राज्य की पुलिस द्वारा पंजाब में गैंगस्टर व आतंकियों पर की गई कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस चुप्पी साध गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह लंडा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों गुर्गों की पहचान पंजाब के गुरदापुर निवासी राजन भट्टी और फिरोजपुर निवासी कंवलजीत सिंह उर्फ चीना के रूप में हुई है। जबकि चिन्ना का एक साथी ब्यास के सठियाला में पत्ती मसूर दी निवासी परमिंदर सिंह पप्पू भागने में कामयाब रहा। स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने कहा कि राजन भट्‌टी पंजाब के वांछित गैंगस्टरों में से एक है। ब्यास थाने में पकड़े गए चीना और भगौड़े पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, कांस्टेबल जख्मी दिल्ली पुलिस को राजन भट्‌टी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उसे पंजाब से एक अज्ञात जगह से गिरफ्तार किया गया। भट्‌टी ने दिल्ली पुलिस को जानकारी कि दो गैंगस्टर ब्यास के अंतर्गत आते रइया के पास किसी होटल में छिपे हुए हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ब्यास के रईया पहुंची। आरोपी दीदार ढाबे के पास घेर लिए गए। आरोपियों ने भी पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल योगेश जख्मी हो गया। 15 से अधिक मामले हैं दर्ज गैंगस्टर भट़्टी के खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। लखबीर और हरविंदर सिंह रिंदा के इशारों पर पकड़े गए गैंगस्टर पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश में थे। भट्टी पंजाब में ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स और हथियार प्राप्त करने और भेजने के लिए चीना का इस्तेमाल करता था। दो टारगेट कीलिंग की मिली थी जिम्मेदारी डीसीपी चंद्रा ने जानकारी दी है कि लखबीर ने भट्टी और चीना को पंजाब में दो टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। वहीं परमिंदर पप्पू को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।

Terrorist Landas Two Gangsters Who Came To Kill 2 Targets In Punjab Arrested Action Of Delhi Police Punjab Police Does Not Know



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं