जालंधर। जालंधर में शराब पीकर मोटरसाइकिलों पर रेस लगाने का शौक युवकों को महंगा पड़ गया। इस शौक ने एक युवक की जान ले ली। युवक अपने ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक रेस लगाते हुए पटेल चौक की तरफ से लौट रहे थे कि अड्डा टांडा चौक के पास रेलवे रोड़ की तरफ से सामने कार आ गई। एक बाइक पर सवार युवक तो निकल गए, लेकिन पीछे चल रही बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और उससे ब्रेक नहीं लगी। जिससे वह सीधे एक्सयूवी गाड़ी के बीच जा टकराया। बाइक इतनी जोर से कार से टकराई कि बाइक चला रहा युवक कई फुट ऊपर उछलकर कार की छत से टकराकर फिर सड़क पर जा गिरा। जबकि उसके साथ बैठा युवक पीछे ही गिर गया। यहीं नहीं बाइक भी कई फुट दूर जा गिरी और कार के अगले हिस्से और बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक युवक की पहचानबोबी की रुप में हुई है। उसकी सड़क पर गिरते ही मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक सूरज जख्मी हो गया। जिसे कार में सवार दो लोगों ने तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सीसीटीवी में कैद हुआ एक्सिडेंट मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवकों ने शराब पी रखी थी या नहीं यह मेडिकल रिपोर्ट में आ जाएगा। हादसे में गलती किसकी है, इसका पता लगाने के लिए मौके पर लगे सीटीसीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। सीसीटीवी में पुरी घटना कैद हो चुकी है। फिलहाल गैर इरादतन हत्या की धारा में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Passion For Race Cost Dearly 2 Bike Riders Collided With Xuv While Racing After Drinking Alcohol Bike Rider Jumped Several Feet Died