लुधियाना। शनिवार को एडीजीपी राम सिंह लुधियाना पहुंचे। उन्होंने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जगराओं पुल, समराला चौक शेरपुरा, वेरका मिल्क प्लांट, फिरोजपुर रोड व शहर में कई जगहों पर चेकिंग की। उनके साथ पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू समेत उच्च अधिकारी मौजूद रहे। शहर की हर सड़क पर मुलाजिम तैनात कर दिए गए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी फोर्स तैनात करने के बावजूद न तो कोई क्रिमिनल पकड़ा जा सका और न ही कोई शरारती तत्व हाथ लगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में 36 जगह नाके लगे। जबकि स्लम एरिया में भी चैकिंग हुई। एडीजीपी के आने से पहले 800 जवान दिए तैनात जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर ADGP के पहुंचने से पहले ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने मुख्य रोड पर बेरिकेडिंग कर रखी थी। हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि शहर में 800 मुलाजिम तैनात किए गए थे। हालांकि लोगों का कहना है कि अधिकारी बिना बताए शहर में आकर सर्च करें। जिससे पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों का भी पता चल जाएगा और अपराधियों को भी भनक नहीं लग सकेगी। हालांकि नाकाबंदी के दौरान कई के चालान भी कटे।
Heavy Force Deployed On Adgps Arrival Checking Campaign Launched In The City Nothing Recovered