लुधियाना। जगराओं पुल पर एक इंजीनियर ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पी रहा था, जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह पुलिस कर्मचारी को गच्चा देकर कट मार भाग गया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी परमजीत सिंह ने अगले चौक पर तैनात पुलिस कर्मी को फोन कर युवक को रोकने के लिए कहा, लेकिन वह वहां भी नहीं रुका। इसके कुछ देर बाद जब वह वापस जालंधर बाइपास जाने के लिए जगराओं पुल से गाड़ी ले जाने लगा तो ट्रैफिक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवक ऋषभ ने जगराओं पुल पर खूब हंगामा किया। खुद को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का पड़ोसी बताने लगा। ट्रैफिक कर्मचारियों ने मामला बढ़ता देखा तो ट्रैफिक जोन इंचार्ज अशोक कुमार को मौके पर बुलाया। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 को भी सूचना दी थी। युवक ने खुद पर जब मामला दर्ज होने की प्रक्रिया शुरू होती देखी तो एकदम से उसकी अकड़ निकल गई। पुलिस कर्मचारियों से युवक ने माफी मांग चालान करवा जान छुड़वाई।
When The Engineer Was Stopped For Smoking A Cigarette In The Car The Traffic Officer Showed Airs Apologized After Seeing The Case