September 23, 2026 01:25:44
सब्ज़ी लेकर जा रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने सरेराह छीनी बालियाँ

सब्ज़ी लेकर जा रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने सरेराह छीनी बालियाँ

Jan22,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। किदवई नगर की वालब्रो वाली गली में बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी खरीद कर घर जा रही बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट ली। बदमाश ने महिला को चाकू भी दिखाया। इसके बाद बदमाश जनकपुरी मेन मार्केट की तरफ फरार हो गए। पीड़ित महिला का नाम दविंदर कौर है। महिला के घुटनों पर भी काफी चोट आई है। जबकि कुछ समय पहले ही उसके घुटने का इलाज हुआ है। थाना डिविज़न दो की पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही इलाके की एक अन्य महिला के गले से भी चेन झपट कर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। घटनास्थल पर चाकू छोड़ भागे बदमाश बदमाशों ने महिला से बालियां झपट कर उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गली में ही गिर गई। महिला ने अभी 3 महीने पहले ही घुटनों का ऑपरेशन करवाया है। जिस महिला से वारदात हुई, वह सामाजिक सेविका है। उन्होंने कई कैंसर मरीजों की मदद की है। महिला दविंदर कौर अपने घर में ही व्हीटग्रास की खेती कर कैंसर पीड़ित लोगों की सेवा करती थी। इलाके के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों को न पकड़ा तो वह पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से गुहार लगाएंगे।

Miscreants Snatched Earrings From An Elderly Woman Carrying Vegetables

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं