लुधियाना। ताजपुर रोड़ स्थित पारस ज्वेलर्स की दुकान की खिड़की का शीशा और शटर के ताले तोड़ दुकान में एंट्री की। इसके बाद दुकान से 15 तोले सोना, 20 किलो चांदी के गहने और 1 लाख रुपए कैश चुरा कर फरार हो गए। आरोपी फरार होने से पहले सीसीटीवी की तार भी काट गए। वहीं एक चोर देर रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक दुकान में ही रहा। घटना का उस समय पता चला जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने आया। दुकानदार ने देखा कि दुकान की खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। वहीं शटर को लगे ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। उसमें से जेवरात गायब थे। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस चोरी के बाद इलाके में अन्य दुकानदारों में भी सहम है। शटर टूटा देख रह गया सन्न दुकान के मालिक सिविल लाइंस के जसविंदर सिंह ने बताया कि जब वह दुकान खोलने आया तो शटर टूटा हुआ देखकर सन्न रह गया। आरोपी ने अलमारी भी तोड़ दी थी। जब चेक किया तो 15 तोले सोने के जेवरात, 20 किलो चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए गायब थे। रात को घर जाने से पहले वह दुकान पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी अच्छे से देखकर जाते हैं, लेकिन फिर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
Thieves Broke The Locks Of The Jewelery Shop Stole 15 Tolas Of Gold 20 Kg Of Silver And 1 Lakh Cash Cut The Wires Of Cctv