चंडीगढ़। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने बठिंडा में विभिन्न जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवा दिए हैं। पन्नू ने सीएम मान को धमकी दी है कि अगर वह 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे तोह उनपर RPG अटैक होगा। SFJ के गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो रिलीज करके सीएम मान के नाम धमकी जारी की है। इतना ही नहीं, बठिंडा में जिस स्थान पर सीएम मान ने तिरंगा फहराना है, उस मैदान की दीवारों पर खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखवा दिए हैं। इसके अलावा CISF कैंपस बठिंडा, NFL बठिंडा और रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। नारे वाले हाथ RPG भी उठा सकते हैं पन्नू ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर सीएम मान 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे तो उन पर RPG हमला होगा। जो हाथ यह नारे लिख सकते हैं, वे RPG चलाना भी जानते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि तिरंगा फहराने ना आएं। हिंदुओं को भी न आने की अपील आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में हिंदुओं को केंद्र और पंजाब सरकार में पीसने से मना किया है। आतंकी का कहना है कि हिंदू भी 26 जनवरी के कार्यक्रम में आने से बचें। यह हमला उन पर भी हो सकता है।
Terrorist Pannu Threatens Chief Minister Bhagwant Mann Says If He Hoists The Tricolor On January 26 There Will Be An Rpg Attack