September 23, 2026 02:12:35
सड़क पर चलती बाइक से बदमाशों ने किए कई हवाई फ़ायर, दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बना की अपलोड

सड़क पर चलती बाइक से बदमाशों ने किए कई हवाई फ़ायर, दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बना की अपलोड

Jan28,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में बदमाशों का सरेआम गोलियां चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने सड़क पर हवाई फायर किए। महानगर में इस तरह से दहशतगर्दी फैलाने वालों को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं सकी। मामला थाना पीएयू के इलाके का बताया जा रहा है। 25 जनवरी रात कुछ युवक कमलजीत कौर निवासी प्रताप सिंह वाला के घर के बाहर आए और गोलियां चला कर फरार हो गए। महिला ने थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो सामने आया है, ये उस घटना से एक दिन पहले का है। सोशल मीडिया पर लाइव होकर की फायरिंग बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने किसी के साथ गैंगवार का समय रखा था, लेकिन दूसरा ग्रुप आया नहीं। इस ग्रुप के खिलाफ सरेआम लाइव होकर आरोपियों ने गालियां चलाई। वहीं इसके अगले दिन प्रताप सिंह वाला में बदमाशों ने घर के गेट पर फायरिंग की। सागर न्यूट्रॉन को वीडियो में कहा मेरा बड़ा भाई सड़क पर फायरिंग करने वाले बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो सागर न्यूट्रॉन नाम के युवक को टेग की हुई है। वीडियो पर यह भी लिखा है कि सागर न्यूट्रॉन मेरी बड़ा भाई। महानगर में इस तरह सरेआम फायरिंग होना पुलिस की ढीली कार्यशैली को उजागर कर रहा है। लोगों ने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मांग है कि दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

Miscreants Did Many Aerial Fire From The Bike Moving On The Road Friends Uploaded The Video On Instagram

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं