September 24, 2026 03:26:14
पटियाला जेल सहायक सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, बंदी से माँगी रिश्वत, इसी जेल में नचजोत सिद्धू है बंद

पटियाला जेल सहायक सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, बंदी से माँगी रिश्वत, इसी जेल में नचजोत सिद्धू है बंद

Jan29,2023 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पटियाला जेल में तैनात सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। एक कैदी ने आरोप लगाया है कि कमलजीत सिंह उससे पैसे मांग रहा था। जांच के बाद कार्रवाई की गई। यह वही जेल है जहां नवजोत सिंह सिद्धू कैद हैं। वह यहां रोडरेज मामले में 1 साल की सजा काट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद एक कैदी ने आरोप लगाया कि सहायक सुपरिटेंडेंट उससे पैसे मांग रहा है। पैसे ना देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी। जांच में सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह दोषी पाया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया है। सीनियर अधिकारियों ने की जांच जेल अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट हरचरण सिंह गिल ने बताया कि जेल प्रशासन के आदेश मिलते ही कमलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इस पूरे मामले की जांच जेल विभाग के सीनियर अधिकारियों की तरफ से की गई है, इसलिए वह इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते। इसी जेल में नवजोत सिंह सिद्धू बंद पंजाब की इसी जेल में नवजोत सिंह सिद्धू बीते 8 महीनों से बंद हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को रोडरेज मामले में 38 साल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सजा सुनाई थी। यह जेल कुछ समय पहले दोबारा सुर्खियों में आई थी। जब 26 जनवरी को नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई की बात उठी थी।

Patiala Jail Assistant Superintendent Suspended Demanded Bribe From Prisoner Nachjot Sidhu Is Locked In This Jail

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं