September 24, 2026 02:44:55
जेंट्स कॉन्स्टेबल ने लेडी कॉन्स्टेबल को रास्ते में घेर गोलियां मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गो

जेंट्स कॉन्स्टेबल ने लेडी कॉन्स्टेबल को रास्ते में घेर गोलियां मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Jan29,2023 | Enews Team | Ferojpur

फिरोजपुर। फिरोजपुर में जेंट्स कॉन्स्टेबल ने लेडी कॉन्स्टेबल की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर ली। यह मामला फिरोजपुर कैंट का है। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर दोनों के शव अस्पताल भिजवा दिए गए हैं। पूरे मामले के पीछे की अभी वजह सामने नहीं आई है। मरने वाली लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर फिरोजपुर कैंट पुलिस थाने में तैनात थी। वहीं उसे गोलियां मारने वाला कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह फिरोजपुर पुलिस लाइन में तैनात था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक रविवार रात को अमनदीप कौर पुलिस थाने से ड्यूटी खत्म करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रही थी। जब वह बाबा शेर शाह वली पीर के पास पहुंची तो गुरसेवक कार पर वहां आया। उसने अमनदीप की एक्टिवा को कार से टक्कर मारी। फिर वह कार से नीचे उतरा और अमनदीप को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मार दी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। अमनदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलवंडी चौक पर खुद को गोली मारी अमनदीप को गोलियां मारने के बाद गुरसेवक कार में तलवंडी चौक पहुंचा। वहां उसने खुद को भी गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहा है कि इसके पीछे की वजह की जांच की जा रही है। दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विभाग में होने की वजह से आपस में जान-पहचान रहती है, लेकिन इस घटना के पीछे की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है।

The Gents Constable Shot And Killed The Lady Constable On The Way Then Shot Himself



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं