लुधियाना। हैबोवाल इलाके में गली में खड़े युवक से एक्टिवा सवार बदमाश झपटमारी करके मोबाइल छीनकर ले गए। हालांकि पीड़ित ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वे फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने पवन की शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है। पीड़ित अनुसार वे बुधवार दोपहर को धूप निकलने के चलते गली में खड़ा था। इसी दौरान वे मोबाइल चलाने लगा। इसी बीच पीछे से एक्टिवा पर दो युवक आए और झपटमारी कर मोबाइल ले गए। सीसीटीवी में हुए कैद वहीं यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लेकिन फुटेज से पता चला कि बदमाशों की एक्टिवा पर नंहर प्लेट ही नहीं थी। लोगों का कहना है कि यहां घरों के बाहर तक खड़ा होना मुश्किल हो गया है। कई बार इलाके में रहने वाली महिलाओं की बालियां तक स्नैच हो चुकी हैं। पुलिस गश्त न होने के कारण इस इलाके में अपराध बढ़ रहा है।
Youth Came On Activa Without Number Plate Snatched Mobile From The Young Man Standing In The Street