लुधियाना। बुड्डेवाल रोड पर जंडियाली स्पिनिंग मिल में अचानक आग लग गई। आग लगी देख इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगे की कई टीमें पहुंची। जिन्होंने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए करीब 55 गाड़ियां इस्तेमाल की गई। हालांकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मालिकि अनुसार आग लगने के कारण उनका लाखों का नुकसान हो चुका है। जानकारी के अनुसार जंडियाली में पारश्वनाथ नाम से स्पिनिंग मिल है। जिसमें शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। राहगीरों ने आग लगी देख मालिक को सूचना दी। आग लगने के कारण आस-पास के फैक्ट्री और मिल वालों में भी दहशत है। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि कई किलोमीटर दूरी से दिख रही थी। फायर ब्रिगेड के मुलाजिमों ने बताया कि आग काफी तेजी से फैल रही थी। जिस कारण काबू पाने में मुश्किल आई। लेकिन समय रहते काबू पाने के चलते बड़ा बचाव हो गया।
Fire Broke Out In The Spinning Mill 55 Vehicles Brought Under Control After Five Hours Of Effort