ई न्यूज पंजाब,लुधियाना लुधियाना के होटलों में लगातार सेक्स रैकेट के धंधे बढ़ते जा रहे है। इसका बड़ा नेटवर्क बस अड्डा के आसपास चल रहे होटलों में है। कई होटल मालिक सरेआम लड़कियां बुलाते और उन्हें आगे सप्लाई करते है। जबकि कई मालिकों द्वारा अपने होटलों में ही रुमस मुहैया करवाए जा रहे है। इन सैक्स रैकेट के जरिए एड्स के मामले बढ़ते जा रहे है। लेकिन यह सब किसी और की नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों की शह पर ही हो रहा है। अधिकारी खुद होटल मालिकों से मिलीभुगत कर जिस्मफिरौशी के धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं और इसके एवज में मोटा महीना होटल मालिकों से वसूला जाता है। इसी के चलते उन पर शिकायतों के बावजूद एक्शन नहीं होता। इसकी जिंदा जागती मिसाल बस स्टैंड पर लुधियाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई है। जिसमें पुलिस ने सीआईए-1 स्टॉफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज एएसआई भीषम देव को सेक्स रैकेट को बढ़ावा देने के मामलों में शामिल पाया। जिसके चलते उन्हें तुरंत प्रभाव से पुलिस कमिश्नर ने सस्पैंड कर दिया है। जिससे साफ जाहिर है कि पुलिस अधिकारी खुद जिस्मफिरौशी के धंधे को बढ़ा रहे है। जबकि इससे आम जनता बेहद परेशान है। कमिश्नर के कहने पर भी नहीं बंद करवाए सेक्स रैकेट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन होटलों में चल रहे धंधे से इलाके के लोग काफी परेशान थे। जिनकी और से लगातार शिकायतें की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की और से इंस्पेक्टर राजेश शर्मा व चौकी इंचार्ज एएसआई भीषम देव को एक्शन लेने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद एसएचओ नीरज चौधरी को कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके चलते ज्वाइंट सीपी सौम्या मिश्रा द्वारा टीम के साथ रेड की गई। जिसके बाद पता चला कि अधिकारियों की होटल मालिकों के साथ सेटिंग होने के चलते वे कार्रवाई नहीं कर रहे थे। सीपी की और से दोनों अधिकारियों खिलाफ विभागीय जांच शुरु कर दी है। जिसकी जांच ज्वाइंट सीपी सिटी करेगें। एक महीने में जांच रिपोर्ट सीपी को सौंपी जाएगी। -तीन होटलों से लड़कियां समेत पकड़े 18 लोग ज्वाइंट सीपी सौम्या मिश्रा की और से शुक्रवार रात को बस स्टैंड के सामने पड़ते होटल पार्क ब्लू, होटल रिगल क्लासिक और होटल पाम में रेड की थी। जहां से 13 लड़कियां और पांच लड़के पकड़े थे। जिसमें तीन मैनेजर व दो दलाल थे। जबकि इस मामले में दो होटल मालिकों को नामजद किया गया है। पहले भी तीन एड्स के मामले आ चुके सामने बता दें कि इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले भी पुलिस ने इन्हीं होटलों में रेड कर सेक्स रैकेट पकड़ा था। उस मामले में पकड़ी तीन लड़कियों का मेडिकल कराया गया। जिसमें वे एड्स पॉजीटिव पाई गई थी। जबकि हैरानी है कि बीमारी लगने के बावजूद इस धंधे को लगातार जारी रखा जा रहा है। जबकि कुछ दूरी पर पुलिस चौकी है। फिर भी उन्हें इसकी भनक तक नहीं लग पाती। शादीशुदा व कुंवारी लड़की के मुताबिक होता रेट तय बता दें कि इन होटल मालिकों द्वारा ग्राहकों को मोबाइल पर महिलाओं की फोटोज भेजी जाती है। जिसमें शादीशुदा महिला और कुंवारी लड़की के रेट अलग अलग बताए जाते है। जबकि बता दें कि पिछले कई सालों से इन होटलों में यह अवैध धंधा चल रहा है। लेकिन पुलिस इस पर रोक नहीं लगा रही। जिससे जाहिर है कि पुलिस अधिकारी मिलीभगत कर यह धंधा चलाते है। इसी के चलते इन पर एक्शन नहीं होता और बीमारियां बढ़ रही है।
Aids On The Rise In Ludhiana With The Connivance Of Police Officers Fueling Sex Racket In Hotels