लुधियाना। पंजाबी गायक सिमर दोराहा ने बस स्टैंड के पास एक दुकान के नौकर पर कम सामान देने का आरोप लगाकर जमकर गुंडागर्दी की। उसने दुकान पर पड़ा सारा सामान उठाकर फेंक दिया और गाली गलोच की। यह वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। जिसमें सिमरन दोराहा आते और गाली गलोच के बाद सामान गिराते दिख रहा है। हालांकि सिंगर की और से मामले संबंधी कोई जवाब नहीं दिया गया है। वहीं दुकान के नौकर सूरज ने बताया कि वे रात को दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान सिंगर सिमरन दोराहा आया। उसने आकर सामान लिया और चला गया। फिर एक घंटे बाद वापिस आया और उसने सामान कम देने का आरोप लगाया। लेकिन सूरज ने कहा कि उसने पूरा सामान दिया था। आगे से सिमरन ने गाली गलोच शुरु कर दी। जिसके बाद उसने कहा कि कैमरे चैक करवाओं। सूरज के अनुसार दुकान पर मालिक न होने के कारण वे कैमरे नहीं दिखा सका। जिस पर सिंगर ने सारा सामान उठाकर फेंकना शुरु कर दिया। सूरज मुताबिक सिमर दोहारा ने अपने साथियों को साथ लाकर उससे मारपीट की और गाली गलोच जमकर की।
Singer Simran Doraha Committed Hooliganism On Giving Less Goods Ransacked The Shop