लुधियाना। मॉडल ग्राम से बद्दोवाल की और जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पर कुछ शरारती लोगों ने शुक्रवार देर रात अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने ट्रेन पर लगातार पत्थरबाजी की। जिस कारण ट्रेन में बैठा यात्रा एक आठ साल के बच्चे के सिर में कई पत्थर लगे। जिस कारण वे बेहोश होकर गिर गया। जबकि कई और यात्री भी जख्मी हुए। उसे प्राइवेट अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का खून ज्यादा बह चुका है। उसके सिर की कान के ऊपर की हड्डी टूट गई हैं। जिस कारण उसकी हालत काफी सीरियस बनी हुई है। बच्चे की पहचान ध्रुव (8) के रूप में हुई है। हालांकि ट्रेन पर हुए इस हमले के बाद भी आरपीएफ व जीआरपी अधिकारी सुस्त दिखाई दिए। उनकी और से आधा दिन बीतने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। पहले भी कई बार हो चुका हमला इलाके के लोगों ने बताया कि मॉडल ग्राम से आगे कई बार ट्रेनों पर हमला हो चुका है। जबकि पहले लूट की वारदातें भी हुई। लेकिन फिर भी प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा। हालांकि कुछ समय के लिए ये पत्थरबाजी बंद हो गई थी, लेकिन अब फिर से शरारती लोग RPF की ढील के कारण सक्रिय हो गए हैं। परिवार संग फिरोजपुर जा रहा था ध्रुव ध्रुव के ताया इंद्रमोहन ने बताया कि वे परिवार समेत ट्रेन में यमुनानगर से फिरोजपुर जा रहा थे। जैसे ही मॉडल ग्राम स्टेशन को पार करके बद्दोवाल की ओर जाने लगे तो इस बीच ट्रेन के बाहर से किसी ने पत्थर मारा। पहला पत्थर ट्रेन पर लगा। इसी बीच तभी एक और पत्थर आया जो उनके भतीजे ध्रुव के सिर में लगा। 8 साल का बच्चा दर्द से ट्रेन में चिखा। ट्रेन में स्टाफ ने मदद की और बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। बद्दोवाल स्टेशन से एंबुलेंस की मदद से लुधियाना के अस्पताल में उसे दाखिल करवाया है। इस मामले में डीएसपी बलराम राणा ने कहा कि अभी उनके पास बच्चे के परिवार की ओर से कोई सूचना आई नहीं। लेकिन मामला गंभीर होने के चलते जांच की जा रही है।
Attack On Moving Passenger Train In Model Village 8 Year Old Childs Skull Fractured Condition Serious