September 23, 2026 20:28:03
पार्किंग करिंदे को सरेआम तेजधार हथियारों से काट डाला, पार्किंग व चौकीदारी को लेकर हुआ था विवाद

पार्किंग करिंदे को सरेआम तेजधार हथियारों से काट डाला, पार्किंग व चौकीदारी को लेकर हुआ था विवाद

Feb11,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर में बर्ल्टन पार्क के पास पार्किंग व चौकीदारी को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने पार्किंग कारिंदे पर तेजधार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके शरीर पर कई कट मारे। जिस वजह से कारिंदे की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला कारिंदा बैंक कॉलोनी का रहने वाला सतनाम उर्फ सत्ता घुम्मण है। मामले की सूचना मिलने पर थाना जालंधर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। जानकारी के अनुसार सतनाम मकसूदां न्यू सब्जी मंडी के गेट पर बनी साइकिल पार्किंग पर कारिंदा था, लेकिन सब्जी मंडी में ही वसूली और चौकीदारी को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद में मंडी खुलने से पहले ही सुबह करीब साढ़े तीन-चार बजे के बीच तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट कर सत्ता की हत्या कर दी गई। शहर में लगातार बढ़ रही वारदातें सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस तरह से आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं उससे कानून व्यवस्था नाम की चीज कहीं दिखाई नहीं दे रही है। लूट-चोरी गोलीबारी के बाद अब हत्याएं भी आम हो गई हैं। पिछले कल दोमोरिया पुल पर मर्डर के बाद यह दूसरा हत्या का मामला सामवे आया है। सत्ता से झगड़ा करने वाले किए राउंडअप एक दो दिन पहले भी उसका किसी के साथ पार्किंग में चौकीदारी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों गुटों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकियां दी थीं। उसी विवाद के बाद आज सत्ता जो कि खुद भी एक बदमाश था का मर्डर हो गया। पता चला कि पुलिस ने सत्ता के साथ विवाद करने वाले कुछ लोगों को राउंडअप किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Parking Karinde Was Openly Cut With Sharp Weapons There Was A Dispute Regarding Parking And Watchman

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं