September 23, 2026 21:54:06
पंजाब वन विभाग का सर्वेयर दो लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए ली रिश्वत, घर से ए

पंजाब वन विभाग का सर्वेयर दो लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए ली रिश्वत, घर से एक लाख बरामद

Feb11,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एनओसी के बदले दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए एसएएस नगर स्थित पंजाब वन व वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के सर्वेयर को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी के घर से भी एक लाख रुपए पहले ली गई रिश्वत के बरामद हुए है। थाना विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गांव सिंहपुरा के मनजिंदर सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी के साथ इस मामले में और कौन कौन शामिल है। इसकी जांच की जा रही है। उसे अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह कार्रवाई बठिंडा की तलवंडी साबो के दिनकर सिंह की शिकायत पर की गई है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता तलवंडी साबो के मुख्य मार्ग पर एक नया पेट्रोल पंप लगा रहा है। जिसकी उसे एनओसी चाहिए थे। उसने इस संबंध में आवेदन किया था। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मनजिंदर सिंह से हुई। उसने उससे पहले तीन लाख रुपए ले लिए। जबकि फिर भी काम नहीं किया। फिर उसने दो लाख रुपए और मांगे। इस पर दिनकर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी। विजिलेंस ने जाल डाला और पीड़ित दो लाख रुपए देकर भेज दिया। आरोपी ने उसे एसएएस नगर के फेज 7 की मार्केट में बुलाया। वहां पर उसे रिश्वत के पैसे लेते पकड़ लिया गया। जिसके बाद उससे पहले लिए तीन लाख रुपए को लेकर पूछताछ हुई। उसकी निशानदेही पर आरोपी के घर से एक लाख रुपए बरामद किए है।

Surveyor Of Punjab Forest Department Caught Taking Bribe Of Two Lakh Took Bribe For Noc Of Petrol Pump Recovered One Lakh From Home



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं