September 23, 2026 20:28:22
सेक्टर 32 में डॉक्टर के घर दीवार फांद घुसे चोर, कैश, गहने व घरेलू सामान ले उडे़, बेटे से मिलने गया थ

सेक्टर 32 में डॉक्टर के घर दीवार फांद घुसे चोर, कैश, गहने व घरेलू सामान ले उडे़, बेटे से मिलने गया था परिवार

Feb11,2023 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़ रोड सेक्टर-32 में एक डॉक्टर के घर में दीवार फांदकर घुसे चोर नकदी, गहने व घरेलू सामान चुरा ले गए। वारदात के समय डॉक्टर अपने बेटे से मिलने के लिए परिवार समेत राजस्थान गए हुए थे। तीन दिन बाद जब वह वापस घर आए तो वारदात का पता चला। उनके अनुसार चोर तीन एलईडी, सोने के जेवर, घर में बने मंदिर में रखी भगवान की मुर्तियां तक चोर ले गए। इसके साथ कैश भी चुरा ले गए। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने सेक्टर 32 के रहने वाले पीड़ित डॉक्टर अशोक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अशोक कुमार ने बताया कि वे परिवार के साथ 6 फरवरी को घर पर ताला लगा बेटे से मिलने राजस्थान गए थे। पीछे से चोरों ने वारदात कर डाली। हालांकि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो चुकी है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। -परिवार ने कहा कई महीनों नहीं दिखती पुलिस परिवार के लोगों ने पुलिस प्रति अपना रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पॉश एरिया होने के बावजूद पुलिस गश्त नहीं करती। कई कई महीने मुलाजिम दिखाई ही नहीं देते। इसी बात का फायदा लेकर बदमाश वारदातें कर रहे हैं। हालांकि इस वारदात की फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।

Thieves Broke Into Doctor House In Sector 32 Took Away Cash Jewelry And Household Items

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं