September 23, 2026 21:52:22
लुधियाना में ट्रेन पर फिर से बदमाशों ने की पत्थरबाजी, यात्री की शिकायत पर रेलवे अधिकारी बोले रोजाना

लुधियाना में ट्रेन पर फिर से बदमाशों ने की पत्थरबाजी, यात्री की शिकायत पर रेलवे अधिकारी बोले रोजाना का मामला

Feb12,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में लगातार ट्रेनों पर पथराव की वारदातें हो रही है। अब ट्रेन पर हमले की एक और घटना सामने आई है। दो दिन पहले हुए हमले के मामले में अभी आरपीएफ ने कोई एक्शन नहीं लिया और अब एक और हमला हो गया। जिसमें सरबत का भला ट्रेन पर लाडोवाल के पास पत्थरबाजी हुई। हालांकि इस हमले में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ। लेकिन खिड़की के शीशे टूट गए। ट्रेन में सवार युवक ने इस हमले को लेकर आरपीएफ व जीआरपी पर बड़े आरोप लगाए है। युवक प्रिंस अनुसार उसने हमले के तुरंत बाद इसकी शिकायत आरपीएफ को दी। आगे से मुलाजिम बोले कि यह हमले रोजाना का काम हैं। जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। जिसके बाद युवक ने ट्वीट के माध्यम से आरपीएफ इंडिया को इस संबंध में शिकायत दी है। गोली की तरह लगा पत्थर प्रिंस ने ट्वीट में लिखा है कि वे दिल्ली से जालंधर सरबत दा भला ट्रेन से जा रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे जब ट्रेन लाडोवाल के पास पहुंची तो एक पत्थर तेजी से आकर ट्रेन में लगा। पत्थर एकदम गोली की रफ्तार से आया और खिड़की के शीशे टूट गए। लेकिन उस सीट पर कोई यात्री न होने के चलते बचाव हो गया। प्रिंस ने कहा कि ये पत्थर लाडोवाल स्टेशन से पहले लगा है। पत्थर इतनी तेज गति से था की ट्रेन की खिड़की में लगा शीशा टूट गया। 2 दिन पहले भी हुआ पैसेंजर ट्रेन पर पथराव बता दें कि दो दिन पहले भी पैसेंजर ट्रेन पर बद्दोवाल से पहले पथराव हुआ था। इस पथराव में 8 साल के मासूम बच्चे का सिर फट गया था। बच्चे के सिर की हड्‌डी टूट गई है। बच्चा अभी भी लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में नाजुक हालत में है। बच्चा ध्रुव अपने ताया के साथ यमुनानगर से फिरोजपुर जा रहा था। इस मामले में लुधियाना रेलवे पुलिस ने शिकायत न आने की बात कहकर पल्ला ही झाड़ दिया।

Miscreants Again Pelted Stones On The Train In Ludhiana On The Complaint Of The Passenger Railway Officials Said Daily Matter



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं