लुधियाना। दरेसी इलाके में पंजाब पुलिस के सस्पेंड पुलिस मुलाजिम ने तीन साथियों सहित खुद को एसटीएफ का मुलाजिम बता एक युवक को घेर लिया। युवक पर चिट्टा तस्कर के आरोप लगा उससे 30 हजार रुपए की नकदी लूट ली। जिसके बाद सभी फरार हो गए। थाना दरेसी की पुलिस ने ध्रुव की शिकायत पर जमालपुर के इंद्रजीत सिंह, गुरु अर्जुन देव मार्केट समराला चौक का जतिन शर्मा, विजय नगर का रवि कुमार और रणजीत सिंह पर मामला दर्ज किया है। ये वारदात शुक्रवार शाम 4:20 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ध्रुव कुमार अपने मां के लिए ज्वैलर की दुकान से बालियां लेने जा रहा था। जब वह बाल सिंह नगर की गली नंबर 9 के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और वारदात की। ध्रुव अनुसार बदमाश खुद को स्पेशल टास्क फोर्स का मुलाजिम बताने लगे। आरोपी उसकी चिट्टा बेचने का आरोप लगाते हुए तालाशी ली। तालाशी के बहाने बदमाशों ने उसकी जेब से 30 हजार रुपए निकाल लिए। पैसों का बताने पर पर्चा दर्ज की दी धमकी धुव्र को आरोपी अपने साथ बाइक पर बैठाकर ताजपुर रोड पुल पर ले गए। उक्त स्थान पर ले जाकर आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि पैसे उसने उन्हें नहीं दिए तो उस पर चिट्टे का पर्चा दर्ज करवा देंगे। जिसके बाद आरोपी धमकियां देकर पैसे लेकर फरार हो गए। एसएचओ थाना दरेसी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों में सस्पेंड पुलिस मुलाजिम इंद्रजीत सिंह भी है। वे जमालपुर कॉलोनी पुलिस क्वार्टर में रहता है। बाकी उसके तीन साथी हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Young Man Accused Of Selling Drugs By Posing As Fake Stf Officer Looted Cash Suspended Cop Commits Crime With Colleagues