लुधियाना। गुरु रामदास नगर स्थित मक्कड़ कॉलोनी में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक करियाने की दुकान पर किरपान, तलवार व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकानदार पर ताबड़ तोड़ वार किए। लेकिन दुकान में बैठा दुकानदार का बेटा व दोस्त वहां से भागे। लेकिन हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने बदमाशों को रोकना चाहा तो हमलावरों ने उसके हाथ पर तलवारे मारकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस सरेआम गुंडागर्दी के बाद इलाके में सहम का माहौल है। हमले में जख्मियों को प्राइवेट अस्पताल दाखिल कराया गया है। जख्मी मक्कड़ कॉलोनी दीपक, शुभम तिवारी और मुन्ना गिरी है। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। थाना डाबा की पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। दुकानदार गया था शोभा यात्रा में शामिल होने दुकान मालिक रामा तिवाड़ी ने बताया कि उनकी शुभम किराना स्टोर नाम से दुकान है। वे रविवार को शोभा यात्रा के कारण शहर में गया हुआ था। इसी दौरान कुछ बदमाश पैदल आए और आते ही पहले दुकान के बाहर तोड़फोड़ की। जिसके बाद उनके बेटे और उसके दोस्त को डंडों से पीटा है। बदमाशों ने करीब 30 से 35 हजार रुपए गल्ले से चोरी करके ले गए हैं।
Terror Of A Dozen Youths In Makkar Colony First Broke The Shop With Sharp Weapons Then Cut Off The Young Mans Hand