September 24, 2026 02:44:51
कलयुगी बेटे ने दोस्त संग मिल की पिता की हत्या, प्रेमिका से शादी न कराने पर की वारदात, गर्लफ्रैंड की

कलयुगी बेटे ने दोस्त संग मिल की पिता की हत्या, प्रेमिका से शादी न कराने पर की वारदात, गर्लफ्रैंड की कार में लाश डाल अंबाला फेंकी

Feb19,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। डेहलों के गांव मुकंदपुर में एक बेटे ने अपने ही पिता को दोस्त के साथ मिल मार डाला। पिता की गलती बस इतनी थी कि वे अपने बेटे की शादी उसकी प्रेमिका की जगह किसी और लड़की से कराना चाहते थे। इसी में गुस्साए युवक ने का कत्ल कर दिया। बाप का कत्ल करने के बाद कलयुगी बेटे ने दोस्त के साथ मिल पिता की लाश को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर फेंक दिया। पुलिस को जब मामले का पता चला तो जांच शुरु हुई। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बेटे की निशानही पर उसके पिता की अंबाला से लाश भी बरामद कर ली गई है। मरने वाला व्यक्ति परमजीत सिंह (46) है। थाना डेहलों पुलिस ने रिश्तेदार पलविंदर सिहं की शिकायत पर जोबनजीत सिंह व दोस्त आकाश पर मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार जोबनजीत व परमजीत सिंह में शादी को लेकर झगड़ा होता था। पिता बेटे की किसी दूसरी लड़की से शादी करवाना चाहता था। जबकि बेटा गर्लफ्रेंड से शादी पर अड़ा है। पिता शादी में रुकावट बन रहा था इस कारण बेटे ने उसे मार दिया। लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमीन भी अपने नाम कराना चाहता था जोबनजीत एसएचओ परमदीप सिंह ने कहा कि परमजीत सिंह के साथ उसके बेटे का अकसर झगड़ा होता रहता था। जोबनजीत सिंह अपने पिता की जमीन भी चाहता था, लेकिन परमजीत सिंह उसे कुछ देना नहीं चाहता था। जोबनजीत सिंह गांव लहरा की रहने वाली एक लड़की से शादी करना चाहता था, पर उसका पिता इस शादी के लिए मान नहीं रहा था। जिसके चलते उसे लगा कि अगर वे अपनी प्रेमिका से शादी करेगा तो उसे जमीन नहीं मिलेगी। प्रेमिका की कार में ठिकाने लगाई लाश जोबनजीत सिंह ने अपने दोस्त के साथ पिता के शव को ठिकाना लगाया। जोबनजीत अपनी प्रेमिका के घर कार मांगने गया। उसने यह कहकर कार मांगी कि ‌‌वह किसी की शादी में जाएगा। दोनों आरोपियों ने कार में शव लाद कर अंबाला नजदीक फेंक दिया। जोबनजीत अनुसार उसने पिता के सिर में किसी चीज से वार किया जिससे उनकी मौत हो गई। जोबनजीत अनुसार पिता के शादी के लिए न मानने पर उसने दोस्त आकाश के साथ मिल हत्या का प्लान बनाया। जिसके बाद घर के बाहर पिता की हत्या कर डाली।

Kalyugis Son Murdered His Father With A Friend For Refusing To Marry His Girlfriend



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं