चंडीगढ़। गैंगस्टरों, स्मगलरों व शरारती तत्वों पर नकेल डालने को रविवार पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य पंजाब में दाखि़ल होने वाले सभी वाहनों की चैकिंग करने, स्मगलरों व गैंगस्टरों पर नकेल डालनों को ऑपरेशन सील चलाया। जिसमें पंजाब के 10 सरहदों जिलों में 131 एंट्री व एग्जिट प्वाइंटों पर डीएसपी न इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया। साथ ही 1600 पुलिस मुलाजिम भी तैनात किए। इस दौरान एसएएस नगर, पटियाला, पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा में नाके लगाए गए। नाकों के दौरान 6378 वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 366 वाहनों के चालान और 32 इंम्पाउंड किए गए। तीन वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 33 स्मगलरों पर पर्चा इन नाकों के दौरान 33 अपराधियों पर एफआईआर दर्ज की गई। जबकि तीन वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके इलावा पुलिस टीमों ने 70 किलो चूरा पोस्त, 1 किलो चरस, 110 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। ज़िक्रयोग्य है कि ऐसे ऑपरेशन राज्य में पुलिस की मुस्तैद उपस्थिति को दिखाने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का ख़ौफ़ पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में सहायक होते हैं।
Police Operation Sealed To Clamp Down On Gangsters Smugglers 6378 Vehicles Checked In 10 Districts Large Number Of Drugs Recovered