लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार को एडीजीपी एमएफ फारुकी पहुंचे। एडीजीपी फारुकी के साथ पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। एडीजीपी फारुकी ने महानगर में कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस रेड के साथ बदमाशों पर नकेल कसी जाएगी। पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ अमरपुरा, ईसा नगरी पुली, इस्लाम गंज, सेंसी मोहल्ला, भाट मोहल्ला आदि इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने गश्त की। पुलिस कर्मचारियों ने इलाके के पुराने नशा तस्करों का रिकार्ड खंगाला। फिलहाल पुलिस को सर्च दौरान अभी तक किसी तरह का कोई ड्रग हाथ नहीं आया, लेकिन एक व्यक्ति से करीब 8 लाख रुपए बरामद हुए हैं। व्यक्ति ने पुलिस को कहा कि यह पैसे पेट्रोल पंप मालिक के हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उनका कहना है कि जांच के बाद पैसे लौटा दिए जएंगे। शहर 4 जोन में बांटकर की कार्रवाई एडीजीपी फारुकी ने कहा कि शहर को 4 जोन में बांटा गया है। उन चार इलाकों में कार्रवाई की जाएगी। सर्च करने वाले इलाकों को सील किया गया है। हर एक टीम के साथ महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद है।
Adgp Conducted Search Operatio By N Along With Official Drug Smugglers Will Be Nabbed Vehicles Also Checked