बठिंडा में ₹4 लाख की रिश्वत कांड मामले में विजिलेंस की ओर से आज आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्हें गिरफ्तार कर आज बठिंडा लाया गया है, जहां कुछ ही देर में विजिलेंस उसे कोर्ट में पेश कर सकती है। बात करें अमित रतन की गिरफ्तारी की तो इसमें उनके खिलाफ विजिलेंस के हाथ में आई ऑडियो और इसके बाद पुलिस रिमांड में अमित रतन के करीबी रहे पिए रशम गर्ग की ओर से दिए गए बयानों के आधार पर विजिलेंस ने आज अमित रतन पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया। गौर है कि जिस दिन विजिलेंस की ओर से इस पूरे प्रकरण में ट्रैप लगाया गया था उस दिन विजिलेंस की ओर से पहली कार्रवाई दौरान अमित रतन और उनके पीए रश्म गर्ग को पकड़ लिया गया था लेकिन बाद में पुलिस की ओर से रिश्वत की राशि रशम गर्ग की ओर से पकड़े जाने का हवाला देते हुए विधायक अमित रतन को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया था। लेकिन इसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से अमित रतन के इस पूरे मामले में इंवॉल्व होने और विधायक पर करप्शन के आरोप लगा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद आम आदमी सरकार पर भी दबाव बनता जा रहा था। आपको बता दें अमित रतन और उनके पीए की ओर से यह रिश्वत ग्रांट के पैसे दिलवाने के नाम पर ली गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने इस पूरे मामले में सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग की है तो वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ने इमानदारी का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार को भ्रष्ट बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Mla Amit Ratan Arrested On Phone Recording And Confession Of Pa In Police Remand